Top Newsकोरियाछत्तीसगढ़

आवास निर्माण कार्य में आपकी सहूलियत के लिए प्रशासन हमेशा तैयार – डॉ आशुतोष… सुदूर वनांचल रामगढ़ पहुंच जिला पंचायत सीईओ ने आवास हितग्राहियों से किया संवाद…

आवास निर्माण कार्य में आपकी सहूलियत के लिए प्रशासन हमेशा तैयार – डॉ आशुतोष…

सुदूर वनांचल रामगढ़ पहुंच जिला पंचायत सीईओ ने आवास हितग्राहियों से किया संवाद…

कमलेश शर्मा, संपादक

बैकुंठपुर (कोरिया)/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के पास जल्द से जल्द पक्का मकान हो। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी की इस मंशा को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने सोनहत जनपद पंचायत क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जिले की दूरस्थ पंचायत रामगढ़ पहुंच कर उन्होंने गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आवास योजना ग्रामीण के दर्जन भर हितग्राहियों से संवाद कर उनके आवास की प्रगति का अवलोकन करते हुए मैदानी अमले को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने रामगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही मोहम्मद खुर्शीद, ताहिर, प्रियंका, मनीराम सहित लगभग दर्जन भर हितग्राहियों से मुलाकात की। सभी के आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उन्होंने हितग्राहियों को जल्द कार्य पूर्ण करने हेतु समझाइश दी गई।

डॉ आशुतोष चतुर्वेदी सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में आवास योजना ग्रामीण का क्रियान्वयन तेजी से कराया जा रहा है। सभी हितग्राहियों को हर संभव मदद देने के लिए जिला प्रशासन हमेशा तैयार है और तकनीकी टीम लगातार आवास निर्माण में आवश्यक सुझाव देने के लिए जा रही है। हितग्राहियों से आग्रह है कि जल्द अपने पक्के मकान का सपना पूरा करने में तत्परता लाएं। इस दौरान जिला पंचायत से आवास योजना ग्रामीण के जिला समन्वयक एवं जनपद पंचायत सोनहत से कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा , आवास योजना के विकासखंड समन्वयक, ग्राम पंचायत रामगढ़ के सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा आवास मित्र भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button