
चेंबर ऑफ़ कॉमर्स कोरिया के जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता का व्यापारियों ने किया अभिनंदन…
चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता और प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र शर्मा सहित अन्य व्यापारी रहे उपस्थित…
कमलेश शर्मा, संपादक
बैकुंठपुर (कोरिया) /छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री्ज़ कोरिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता का बुधवार को कुमार चौक में चैंबर के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता और प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र शर्मा सहित आशीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, रवि गुप्ता, सत्यम गुप्ता, जुबेर अहमद, प्रियांशु अवस्थी, अभय बड़ेरिया, प्रियांशु जायसवाल, गिरिजा शंकर पाण्डेय, संजय जायसवाल, मनोज साहू व अन्य लोगों ने फूल माला पहना व गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी।
विदित हो कि गत दिनों छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री्ज़ के प्रदेश नेतृत्व ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कोरिया जिले के अध्यक्ष के रूप में शारदा गुप्ता की नियुक्ति की है ।
ग़ौरतलब है शारदा चेंबर के प्रारंभिक सदस्य रहे हैं और चेंबर के विभिन्न पदों पर रहते हुए लगातर सक्रियता से संगठन के कार्यों को सम्पादित करते रहे हैं । उनकी सांगठनिक क्षमता का संज्ञान लेते हुए संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष का पद सौंपा है और आशा व्यक्त की है कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें चैंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता और प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र शर्मा की सहमति से जिला कार्यकारिणी का शीघ्र गठन करने को कहा है। शारदा गुप्ता बैकुंठपुर निवासी हैं साथ ही चेंबर के साथ साथ अन्य सामाजिक क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं । उनकी इस नियुक्ति पर चैंबर और उनके समर्थकों ने ख़ुशी व्यक्त की एवं शारदा गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर चैंबर के पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी उपस्थित थे।

Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com







