
कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज

Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com



कार्य प्रगति का अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर ने गुणवत्ताहीन पोल स्थापित किए जाने तथा काम में लापरवाही बरते जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ बैकुण्ठपुर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सीएमओ बैकुंठपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित ठेकेदार तथा इंजीनियर पर कार्य विलम्ब करने पर आवश्यकतानुसार फाइन लगाएं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं अन्यथा संबंधितों पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तालाब के किनारे पीचिंग एवं घास लगाने का कार्य जल्द पूर्ण किए जाने कहा तथा नियमित सफाई कर बारिश से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बैकुंठपुर एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com