
भाजपा कोरिया के मोर्चा व नगरपालिका चुनाव प्रभारी नियुक्त…
संगठन व नपा चुनाव को लेकर भाजपा एक्शन मोड में…
कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज़
बैकुंठपुर/ भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा मोर्चा एवं नगरपालिका चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिये गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन में मजबूती लाने व बैकुण्ठपुर और शिवपुर चरचा नगर पालिका के आगामी चुनाव के दृष्टि से प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
बैकुण्ठपुर नगर पालिका के लिए जमुना पाण्डेय, व लक्षमण राजवाड़े को प्रभारी एवं शिवपुर चरचा नगर पालिका के लिए पंकज गुप्ता व राहुल सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही भाजपा मोर्चा के भी प्रभारी नियुक्त किये गए। जिसमें भाजयुवा मोर्चा पंकज गुप्ता, महिला मोर्चा जमुना पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा विरेन्द्र सिंह राणा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा लक्षमण राजवाड़े, किसान मोर्चा शैलेष शिवहरे, अनुसूचित जाति मोर्चा डमरु बेहरा व अनुसूचित जन जाति मोर्चा प्रभारी दुर्गा शंकर मिश्रा को नियुक्त किया गया है।

Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com







