
कोरिया जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, पेयजल और सामुदायिक अधोसंरचना को मिली नई मजबूती…
अधोसंरचना विकास के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व सिंचाई में ठोस परिणाम, विभिन्न विकास कार्यों से बदली कोरिया की तस्वीर…
कमलेश शर्मा, संपादक
बैकुंठपुर (कोरिया )/कोरिया जिला में विगत दो वर्षों के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम करोड़ो रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों से जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, पेयजल और सामुदायिक अधोसंरचना को नई मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील प्रयास की बदौलत ही जिले में 200 बिस्तरों वाले नवीन जिला अस्पताल के शेष कार्यों के लिए 22 करोड़ 56 लाख का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में 30 बिस्तरीय पीडियाट्रिक वार्ड का निर्माण 15 लाख की लागत से किया जा रहा है।
ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने के लिए 113 करोड़ की लागत से 30 सड़कों का निर्माण कराया गया है। दूरस्थ क्षेत्रों में 1 करोड़ 47 लाख रुपए से 12 सीसी सड़कें तथा लगभग 10 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण किया गया है। धनुहार नाला पर 6 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण प्रगति पर है। एनएच-43 पर गेज नदी पर पुल निर्माण में 2 करोड़ 78 लाख, सोनहत –छिन्गुरा मार्ग पर हसदेव नदी पर पुल हेतु 2 करोड़ 51 लाख तथा चिरमी– पेटमा मार्ग पर गेज नदी पर पुल के लिए 5 करोड़ 90 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। 13 ग्रामों एवं मजराटोलों का विद्युतीकरण किया गया है। आरडीएसएस योजना के तहत 317 नए विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। 29 मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिली है, जिनमें से 13 स्थापित किए जा चुके हैं। युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 4 करोड़ 29 लाख की लागत से 250 सीटों वाला नालंदा परिसर बनाया जाएगा। हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण के लिए 121.16 लाख स्वीकृत किए गए हैं। प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, तन्जारा (सोनहत) के लिए 1 करोड़ 53 लाख व्यय किए जा रहे हैं।
इसी तरह कामकाजी महिलाओं के लिए 1 करोड़ 23 लाख की लागत से 5 महतारी सदन निर्मित किए गए हैं तथा 1 करोड़ 20 लाख से 4 और महतारी सदन बनाए जाएंगे। 1 करोड़ 75 लाख की लागत से 15 नए आंगनबाड़ी भवन बनाए गए हैं और लगभग 2 करोड़ से 17 भवन बनाए जाएंगे। पंचायत सशक्तिकरण के लिए 1 करोड़ 32 लाख की लागत से 11 नए पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं। खेती-पानी को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न जलाशयों एवं नहरों का जीर्णोद्धार किया गया है। कुशमाहा जलाशय – 1.66 करोड़, बदरा जलाशय–1.75 करोड़, रजौली बांध–2.93 करोड़, सोनहत जलाशय–3.45 करोड़, बड़ेसाल्ही–2.43 करोड़, सांवला–2.67 करोड़, तामडांड़–2.99 करोड़, मुड़ीझरिया– 78.97 लाख, सारा–2 करोड़ 99 लाख, हथवर– 2 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से कार्य कराए गए हैं। विभिन्न ग्राम पंचायतों में 55 सोलर आधारित नल-जल प्रदाय योजनाओं पर 23 करोड़ 17 लाख व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ओपन थियेटर, मिनी स्टेडियम, स्ट्रीट लाइट, सीसी सड़क एवं नाली निर्माण जैसे अनेक कार्य पूर्ण या प्रगति पर हैं। इन सभी विकास कार्यों से जिले में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सिंचाई, पेयजल, सड़क और सामुदायिक सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। योजनाबद्ध निवेश और ठोस परिणामों के साथ कोरिया विकास की नई दिशा में अग्रसर है।

Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com





