
NH 43 में तेज रफ्तार बाइक ट्रक के पीछे घुसी, तीन की मौके पर ही मौत…
खरवत चौक की घटना, युवक चरचा और सरडी और युवती ग्राम आनी निवासी…
बरसते पानी में सड़क पर पड़े रहे तीनों घायल, तमाशबीन फोटो वीडियो बना चलते बने, किसी ने नहीं की सहायता…
कमलेश शर्मा, संपादक
बैकुंठपुर (कोरिया)/ बीती देर रात्रि नेशनल हाइवे-43 में खरवत चौक पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक युवक चरचा कॉलरी और एक ग्राम सरडी का वहीं युवती रामपुर की निवासी है। तीनों तेज रफ्तार बाइक से जा रहे थे और एक ट्रक के पीछे जा घुसे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही चरचा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तथा परिजन को हादसे की खबर दी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और और सिर तथा चेहरे में गंभीर चोटें आने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना मंगलवार की देर रात्रि लगभग 11 बजे की है। दुर्घटना के बाद वहां से कई लोग गुजरे लेकिन किसी ने भी उनकी सहायता नहीं की। लोगों का काम केवल फोटो वीडियो बनाते तक सीमित रहा। बरसते पानी के बीच लगभग घंटे भर तीनों मौके पर पड़े रहे और उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अमित त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल बैकुंठपुर भिजवाया। जानकारी के अनुसार मृतकों में शामिल युवती एकता ग्राम आनी, और युवक अमित बाँधपारा सरडी व एक अन्य युवक आशीष रूपनगर चरचा का निवासी है। घटना के दूसरे दिन शवों का पीएम करा परिजन को सौंप दिया गया है।

Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com







