

Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com



ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान उन्होंने बिजली कटौती से निजात न मिलने पर जल्द आंदोलन, धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। विदित हो कि भरतपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत आने वाले समस्त ग्रामों में लगातार अघोषित बिजली कटौती जारी है। जिससे आमजन, व्यापारी, महिलाएं, बच्चे परेशानियों का सामना कर रहें है। आए दिन 1 से 2 दिन तक व घंटों बिजली गुल रहती है और पूरे क्षेत्र में अंधेरा व्याप्त रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली न रहने की वजह से अंधेरे में सर्पदश से मौत एक आम वजह हो गई है। ग्राम माडीसरई, कोटाडोल कजिया, कुवारपुर, रामगढ, बहरासी क्षेत्रों में बिजली की अनियमितता लगातार बनी रहती है। जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह ने कहा कि भरतपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत आने वाले समस्त क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती पूर्णत बन्द हो अन्यथा समस्त क्षेत्रवासी द्वारा क्षेत्र में व्याप्त भारी बिजली संकट के विरोध में पुनःधरना प्रदर्शन किया जाएगा।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com