
शिकायत मिलने पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँची महापौर, लापरवाही पर सीपीएम व अस्पताल प्रबंधन को लगाई फटकार…
डॉक्टरों की अनुपस्थित से मरीज हुए हलाकान, कलेक्टर से पुरे मामले की शिकायत कर कार्यवाई के दिए निर्देश…
कमलेश शर्मा-द-डॉन-न्यूज
बैकुंठपुर-चिरमिरी/ प्रदेश में जहाँ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य के मुखिया अपना कड़ा रुख दिखा रहे है वही स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही से शहर के आमजन मानस को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। कोविड 19 जैसी वैश्विक महामारी ने तो बीते दो वर्षो में लोगो को अंदर तक झकझोर दिया है। वही लोगो को अब अपनी अन्य बिमारी शुगर, बीपी, पेट दर्द, चोट जैसी छोटी बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए भी मोटी रकम के साथ प्राइवेट अस्पतालों की तरफ जाने को मजबूर कर रही है। इसका सीधा असर स्थानीय लोगो पर पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर बनाते हुए उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोने को मजबूर कर रहा है।
कई शिकायतों की लंबी लिस्ट मिलने के साथ नगर निगम चिरमिरी के डोमनहिल में स्थापित मुख्यमंत्री शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और पदस्थ डॉक्टरों की अनुपस्थित को लेकर बुधवार को नगर पालिक निगम चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल और नगर निगम की सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा सहित निर्वाचित पार्षद अचानक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण करने पहुचे । जहाँ पदस्थ डॉक्टरो की अनुपस्थित के साथ अस्पताल प्रबंधन के गैरजिम्मेदाराना रवैये को देखते हुए महापौर ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी सीपीएम सहित अस्पताल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई और पुरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर कोरिया से करने की बात कही है । वही अस्पताल प्रबंधन उनकी अचानक उपस्थिति को देख हैरान था एवं हर संभव उनकी आवभगत की कोशिश करता रहा पर महापौर के कड़े तेवर को देख अस्पताल प्रबंधन की एक नहीं चली। महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल इस आवभगत को छोड़ स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित मरीजो के लिए बनाये टेबल पर बैठ बिंदु वर जानकारी मांगी। लेकिन अस्पताल प्रबंधन किसी भी मामले की जानकारी देने के बजाए गोल मोल जवाब देता दिखाई दिया।
जिसको लेकर महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ने अस्पताल प्रबंधन प्रभारी को जमकर फटकार लगाते हुए उनकी मनमानी , जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही साथ जीवन दीप की बैठक में लापरवाही, डॉक्टरो की अनुपस्थिति सहित अस्पताल परिसर में पसरी गंदगी, दवाओं की कमी इन सारी बातों की लिखित शिकायत कलेक्टर कोरिया से करने का हवाला दिया।जानकारी के अनुसार बीते एक माह से लगातार मुख्यमंत्री शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल में मरीजो से मिल रही उनके इलाज में लापरवाही एवं अन्य बातों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी महापौर चिरमिरी ने पत्राचार के साथ दूरभाष के माध्यम से भी अवगत कराया था। बावजूद इसके इन बातो पर आज दिवस तक किसी भी प्रकार से अमल नहीं करने के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई और स्थानीय मरीजो ने स्वयं पुरे मामले को मौके पर जा देखने की बात महापौर से कही थी । अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तो का जमावड़ा, पसरी गंदगी को देख महापौर ने मौके पर निरिक्षण कर फटकार लगाते हुए कार्यवाई की बात कही है।

Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com







