

Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com



दरअसल गत दिनों मनेन्द्रगढ़ दौरे पर पहुचे सीएम भूपेश बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल ने प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक विभाग के इस्तीफे को लेकर कहा था कि इस्तीफा देना है तो अपने पुरे पद से इस्तीफा दें। नंदकुमार बघेल के इस बयान के बाद कोरिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओ और टीएस सिंहदेव के समर्थको ने नंदकुमार बघेल को काला झंडा दिखाया व उनका पुतला जलाया।
इसी दौरान उन्होंने ब्राह्मणों को विदेशी बताते हुए उन्हें रूस साइबेरिया से आना बताया। और कहा कि हम उनसे नफ़रत करते हैं। इस अमर्यादित टिप्पणी से नाराज़ ब्राह्मण समाज ने भी उनके खिलाफ पटना थाने में शिकायत दर्ज करा कार्यवाही की मांग की है। 24 जुलाई को ब्राह्मण समाज कोरिया के तत्वाधान में ब्राह्मण समाज पटना मंडल के नेतृत्व में नंद कुमार बघेल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर निदा प्रस्ताव पारित कर पटना थाना में कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रुप से ब्राह्मण समाज कोरिया अध्यक्ष बृज नारायण मिश्रा, ब्राह्मण समाज पटना मंडल अध्यक्ष ध्रुवनाथ तिवारी बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, नरेश तिवारी व योगेंद्र मिश्रा सहित अनेक विप्र जन उपस्थित थे।
Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com