डॉ एके बिराजी बने जिला फुटबॉल संघ के सचिव… संघ के अध्यक्ष व पुलिस कप्तान चन्द्रमोहन सिंह ने ली बैठक… बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव…

डॉ एके बिराजी बने जिला फुटबॉल संघ के सचिव…
संघ के अध्यक्ष व पुलिस कप्तान चन्द्रमोहन सिंह ने ली बैठक…
बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव...
कमलेश शर्मा-बैकुंठपुर
जिला फुटबॉल संघ कोरिया की एक आवश्यक बैठक 19 जुलाई रविवार को चर्चा कॉलरी के वीआईपी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। जिसमें संघ की नई समिति का चुनाव किया गया तथा संघ के अध्यक्ष की सहमति से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला फुटबॉल संघ के पदेन अध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह ने की। बैठक में जिला फुटबॉल संघ कोरिया के लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे।

बैठक का प्रमुख एजेंडा सन 2020 से 2024 तक 4 साल के लिए संघ की नई समिति के गठन का था। जिसके तहत संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ के द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में विकास सिंह उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ व राम बहादुर लामा सदस्य छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ उपस्थित थे। एवं निर्वाचन अधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गुप्ता शामिल हुए। जिनकी देखरेख में जिला फुटबॉल संघ कोरिया की नई समिति का चुनाव हुआ। विदित हो कि विगत चार-पांच वर्षों से जिला फुटबॉल संघ कोरिया के सचिव विधान चंद्र राय जिले में नहीं रहते थे। जिसके कारण कोरिया जिले में फुटबॉल संघ व खेल की गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। जिसे देखते हुए संघ के पदेन अध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह ने पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का चुनाव कराए जाने का निर्देश दिया था। जिसके तहत 19 जुलाई को चर्चा कालरी में उक्त बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिला फुटबॉल संघ की नई समिति का गठन किया गया। जिसमें पदेन अध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक कोरिया के अलावा उपाध्यक्ष पद हेतु सुभाष कश्यप चिरमिरी, एसपी सिंह बैकुंठपुर, प्रभु दयाल एक्का सलका, चिन्ना राव चिरमिरी, सचिव डॉक्टर ए के विराजी चर्चा कॉलरी, सह सचिव प्रदीप डे चर्चा कॉलरी, अनिल कचेर चिरमिरी, शशि भूषण राय चर्चा कालरी, राजेश सिंह मनेंद्रगढ़ व कोषाध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार चिरमिरी तथा सह कोषाध्यक्ष संदीप सोनवानी चिरमिरी को मनोनीत किया गया। संघ के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजय विश्वकर्मा, दूरजो परीडा, ए रामू, संजीव डे, रणधीर ठाकुर, संजय, अब्दुल, सुनील बरला, भानु सिंह, पवन सोनवानी, पप्पू कुमार, दीपेश घोष, शिवरतन, राजीव श्रीवास्तव, विजय मानिकपुरी, प्रफुल्ल, गणेश, तुषार दास, व जुगेंद्र को शामिल किया गया। उक्ताशय की जानकारी जिला फुटबॉल संघ कोरिया के सचिव डॉ एके विराजी ने दी।

Kamlesh Sharma is a well-known Journalist, Editor @http://thedonnews.in/ Cont.No.- 8871123800, Email – Ks68709@gmail.com







